यूपीः 'Rampur और Mainpuri में आपने नहीं देखा?', BJP पर बरस पड़े Akhilesh Yadav- ये वोट का अधिकार भी छीन लेंगे

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 18, 2022, 01:02 PM IST

Uttar Pradesh Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कभी भी संविधान के पक्ष में नहीं रही है।

Uttar Pradesh Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ये लोग आने वाले समय में वोट का अधिकार भी लोगों से छीन लेंगे। उन्होंने इस बात के साथ रामपुर और मैनपुरी में उपचुनाव के दौरान की स्थिति का हल्का सा जिक्र किया और पूछा कि आप लोगों ने नहीं देखा कि वहां क्या हुआ? रविवार (18 दिसंबर, 2022) को उन्होंने पत्रकारों से कहा- आप इस चक्कर में मत पड़ो। बीजेपी और उसके लिए कौन काम कर रहा है...वह कभी भी संविधान के पक्ष में नहीं रही। वह अंबेडकर के जरिए हमें मिले अधिकारों के पक्ष में नहीं है।

akhilesh yadav

पत्नी डिंपल यादव के साथ सपा चीफ अखिलेश यादव। (फाइल)

उनके मुताबिक, महंगाई चरम सीमा पर है। आपकी बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अभी न्याय नहीं मिल रहा है। देखना बहुत दिनों के बाद आपके वोट डालने का अधिकार भी छीन लेंगे। क्या रामपुर और मैनपुरी में आपने नहीं देखा कि वहां कितनी फौज लगाई गई थी? उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम बधाई देना चाहते हैं जनता और प्रेस के साथियों को, जिन्होंने समय समय पर सरकार के खिलाफ और सच्ची खबरें दिखाईं।

End of Feed