देश

पीलीभीत में एक साथ तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर, पंजाब में हमला कर भाग आए थे UP; पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

पंजाब में गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर इन खालिस्तानियों ने हमला किया था। हमले के बाद से ये फरार थे, जिनका सोमवार सुबह पीलीभीत में एनकाउंटर हुआ है।

Image

पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर
  • पंजाब से भागे बदमाशों का एनकाउंटर
  • 3 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह उन खालिस्तानी आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जो पंजाब में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करके भागे थे। पुलिस एनकाउंटर में 3 खालिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। इस एनकाउंटर को अंजाम यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस ने मिलकर दिया है।

हथियार के साथ पकड़े गए खालिस्तानी

एक सरकारी बयान के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले 03 दुर्दांत अपराधियों से उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एनकाउंटर हुआ हुआ है। इनके पास से दो एके-47 गन एवं दो ग्लॉक पिस्टल की बरामदगी हुई है। पुलिस की फायरिंग से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उपचार हेतु CHC पूरनपुर रवाना किया गया है। जहां इनकी मौत हो गई।

कौन-कौन आतंकी मारे गए

पुलिस एनकाउंटर में जिन तीन खालिस्तानी आतंकियों की मौत हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
  2. वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
  3. जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब

पुलिस ने एनकाउंटर पर क्या कहा

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने पीलीभीत पुलिस के हवाले से बताया कि पंजाब के गुरदासपुर में ग्रेनेड/बम फेंकने की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों के साथ जिला पुलिस तथा पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम की थाना पूरनपुर (पीलीभीत) क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई और इस दौरान पुलिस की गोली लगने से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article