UP News:माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सीएम योगी की कड़ी चेतावनी

up law and order news: सीएम ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि दुर्गापूजा, रामलीला, दीपावली, छठ समेत सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराएं। माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर कतई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

up law and order news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बलरामपुर पहुंचे वहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण) , मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, जल जीवन मिशन, गोवंश टीकाकरण-ईयर टैगिंग, गोवंश संरक्षण, बाढ़ निरोधक कार्यों, वृक्षारोपण महाअभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान समेत जनपद की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की चर्चा की।

up cm yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर बाढ़ प्रभावित जनपद है। बाढ़ रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। इसके लिए राप्ती नदी को चैनेलाइज किए जाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी संपर्क मार्ग अच्छी स्थिति में हों। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। नई सड़क और सेतु के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्ताव बनाकर भेजें, शासन से तुरंत धनराशि प्रदान की जाएगी।

End of Feed