bihar school teacher dress code: बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है, शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्कूलों में सिर्फ फॉर्मल कपड़े ही पहनकर आना होगा, वहीं डीजे और डांस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी लगाई है।
शिक्षा विभाग ने पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब इसे और सख्ती से लागू करने जा रहा है, इस नए आदेश के अनुसार, अब शिक्षक और स्कूल के अन्य कर्मचारी केवल फॉर्मल कपड़ों में ही स्कूल आएंगे।
आदेश के अनुसार यदि कोई टी-शर्ट, जींस या अन्य अनौपचारिक कपड़ों में स्कूल आता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में शालीन व्यवहार और गरिमामयी वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
स्कूलों में डांस और म्यूजिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक नहीं
स्कूलों में डांस और म्यूजिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक नहीं है पर इनकी अनुमति केवल शिक्षा विभाग के कैलेंडर में निर्दिष्ट विशेष अवसरों पर ही होगी। शिक्षा विभाग ने इस फैसले के पीछे मुख्य कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डांस और डीजे वीडियो को बताया जा रहा है फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें स्कूलों में शिक्षक और शिक्षिकाएं डांस करते हुए दिखाई दिए थे।
