देश

Bengaluru Pakistani: फिर बेंगलुरु के पास पकड़े गए पाकिस्तानी, छिप कर सालों से बना रखे थे ठिकाना

Bengaluru Pakistani: बेंगलुरु के पास से छह महिलाओं सहित 10 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें फर्जी और जाली दस्तावेजों पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Image

बेंगलुरु के पास रह रहे थे अवैध पाकिस्तानी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु के पास फिर पकड़े गए अवैध पाकिस्तानी
  • नाम और पहचान छुपाकर रह रहे थे
  • अब तक पकड़े जा चुके हैं 17 पाकिस्तानी

Bengaluru Pakistani: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास ऐसा लगता है कि अवैध पाकिस्तानियों का ठिकाना बना हुआ है। एक के बाद एक छिपे हुए पाकिस्तानी पकड़े जा रहे हैं। जिसमें कुछ नाम बदलकर रह रहे थे तो कुछ असली नाम के साथ ही। इनमें से कुछ लाहौर से आए थे तो कुछ कराची से।

अब तक 17 पाकिस्तानी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बेंगलुरु के निकट 10 और पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इसके साथ ही बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में पुलिस द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों की कुल संख्या 17 हो गई है।

कैसे पकड़े गए पाकिस्तानी

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां परवेज नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद हुई हैं, जिसने कथित तौर पर 22 पाकिस्तानी नागरिकों को हिंदू नामों के साथ बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य भागों में बसने में मदद की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने को बताया कि मंगलवार को जिगानी क्षेत्र (बेंगलुरु के पास) से छह महिलाओं सहित 10 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें फर्जी और जाली दस्तावेजों पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ हिंदू नाम का इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि अन्य ने अपने मूल नाम नहीं बदले।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article