UP MLC Election Result : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में से पांच के नतीजे आ गए हैं जबकि 6 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। इसमें भाजपा दो और सपा तीन सीटों पर आगे हैं। एक सीट वाराणसी स्नातक के रुझान का इंतजार है। भाजपा ने मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक और लखनऊ शिक्षक जीती है। सपा ने वाराणसी शिक्षक जीती है। भाजपा गोरखपुर शिक्षक और आगरा स्नातक सीटों पर आगे है। सपा आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक सीटों पर आगे है। आज सभी सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एमएलसी चुनाव के नतीजे अहम माने जा रहे हैं।
यूपी विधान परिषद चुनाव। तस्वीर-AI
उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव रिजल्ट
मेरठ-सहारनपुर स्नातक
BJP जीती — दिनेश गोयल
मेरठ शिक्षक
BJP जीती — श्रीचंद शर्मा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक
BJP जीती — हरि सिंह ढिल्लों
वाराणसी शिक्षक
SP जीती — लाल बिहारी यादव
लखनऊ शिक्षक
BJP के उमेश द्विवेदी मजबूत बढ़त में
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक
BJP के ध्रुव त्रिपाठी मामूली बढ़त में
आगरा शिक्षक
SP के आकाश अग्रवाल आगे
आगरा स्नातक
BJP के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आगे
इलाहाबाद-झांसी स्नातक
BJP के अशोक कुमार राठौर आ
चौथे राउंड तक ध्रुव त्रिपाठी 466 मतों से आगे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में चौथे राउंड तक भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी प्रथम वरीयता के मतों में 466 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 11,881 मत मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे राजीव यादव को 11,415 मत प्राप्त हुए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी 8,301 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद अब दूसरी वरीयता के मतों की गणना शुरू हो गई है। इसी गणना के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में किस प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन अंतिम परिणाम के लिए दूसरी वरीयता की गिनती पूरी होने का इंतजार है।गोरखपुर: सपा प्रत्याशी ने मतगणना का किया बहिष्कार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार कर दिया। सपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी, पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल से बाहर निकल गए। मीडिया से बातचीत में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और ऑब्जर्वर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सपा नेताओं ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
आगरा MLC चुनाव में बवाल
आगरा में एमएलसी शिक्षक चुनाव की मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हुआ है।सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट और उनका कुर्ता फाड़ने का आरोप लगा है।इ स घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकाश अग्रवाल ने खुद अपना कुर्ता फाड़ा है।दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद मतगणना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। अब भाजपा ख़ुद ही बताए कि आगरा से जीतते हुए सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ उसके लोगों द्वारा किया गया यह व्यवहार कितना जायज है।
आकाश अग्रवाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप
प्रशासन डॉ. आकाश अग्रवाल जी को जीत का प्रमाणपत्र तुरंत दे। चुनाव आयोग सोते से जागे और प्रशासन भी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और महामहिम राष्ट्रपति महोदया भी तत्काल संज्ञान लें। अब तो हम खुलकर कहेंगे कि ‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल’ भी है। आज जब समस्त अग्रवाल समाज जीत के समाचार के लिए जाग रहा है, ऐसे में डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ हुए ऐसे अमानवीय व्यवहार और हिंसा के ऐसे वीडियो को देखकर संपूर्ण समाज बेहद आक्रोशित हो उठा है। अब तो अग्रवाल समाज भी समझ गया है कि सच में ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है!’
