NNM 2024: हमारी पूरी तैयारी है, आगे पेपर लीक नहीं होगा, बोलीं यूपी की शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 28, 2024, 04:23 PM IST

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने पेपर लीक समेत उत्तर प्रदेश की शिक्षा को लेकर किए गए सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार से पहले ठेके पर नकल होती थी। पूरी सूची बनती थी किसको पास कराना है। योगी सरकार में तुरंत कार्रवाई होती है। समय पर परीक्षा हु और रिजल्ट आया। इस बार भी 10वीं और 12वीं में नकल की कोई शिकायत नहीं आई। भर्ती परीक्षा लीक पर उन्होंने कहा कि जहां तक पेपर लीक होने की बात है। जो सबूत मिले उसके आधार पर रद्द कर दी गई। आने वाले समय में नकल विहीन परीक्षा होगी। छात्र लगन से परीक्षा देंगे और पास होंगे।

UP Secondary Education Minister Independent Charge Gulab Devi (1)

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी

पढ़ाई में भी होगी एकरुपता

सिलेबस में भगवान राम के बारे में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संसार भ्रम और संदेह से भरा है। उनके बारे तर्क करना गलत है। मदरसों में भी राम के बारे में पढ़ने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार चाहते हैं कि पढ़ाई में भी एकरुपता होगी। हम किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। सभी के लिए समान अवसर दिए जाए। योजनाओं के लाभ सभी के लिए बराबर हैं।

End of Feed