युवक को गुजरात में सांप ने कांटा, इलाज कराने 1300 किमी. का सफर तय कर UP पहुंचा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 21, 2023, 11:35 AM IST

युवक को यूपी में कानपुर के एलएलआर अस्पताल लाया गया था। यहां उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया और उनका इलाज शुरू किया गया। अब उसकी हालत ठीक है।

UP News: एक शख्स को सांप ने काटा तो उसके परिजन इलाज के लिए उसे 1300 किमी. दूर यूपी में उसके शहर लेकर गए। मामला गुजरात का है जहां 15 अगस्त के दिन यूपी के रहने वाले युवक को सांप ने काट लिया। युवक के इलाज के लिए परिजन उसे करीब 1300 किमी की यात्रा कर उत्तर प्रदेश के कानपुर लेकर पहुंचे। फतेहपुर का 20 साल का सुनील कुमार गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता था, जहां उसे सांप ने काट लिया। उसे वहां एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और बाद में वे बेहोश हो गया।

Snake

युवक को सांप ने काटा

एंबुलेंस के लिए 51 हजार रुपये किए खर्च

उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उनके परिवार वाले चिंतित हो गए और उसे इलाज के लिए कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने गुजरात में 51,000 रुपये में एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस किराए पर ली और मरीज को कानपुर लाने के लिए 1,307 किमी की दूरी तय की। एलएलआर अस्पताल पहुंचने पर उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया और उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे मरीज ठीक होने लगा और शनिवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया।

End of Feed