देश

...तो लाएंगे नरेंद्र मोदी संविधान- नीतीश के खास ललन सिंह का बड़ा दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 09:24 AM IST

Lalan Singh Slams PM Modi: नीतीश कुमार के खास और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया है कि 2024 में अगर वो सत्ता में लौटे तो देश के संविधान को बदल देंगे और नरेंद्र मोदी संविधान ले आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री ने 9 साल के कामकाज का लेखा-जोखा भी मांगा है। आपको उनके आरोपों के मायने समझाते हैं।

Image

ललन सिंह ने पीएम मोदी से मांगा 9 सालों का लेखा-जोखा।

JDU On Constitution: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इस बीच बिहार के नालंदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे जेडीयू पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया कि "...अगर वह (पीएम नरेंद्र मोदी) 2024 में सत्ता में लौटेंगे, तो वह डॉ. भीम अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को बदल देंगे और इसकी जगह नरेंद्र मोदी संविधान लाएंगे।

अगर 2024 में वो आए तो बदल देंगे देश का संविधान

ललन सिंह ने कहा कि 'पूरे लोकतंत्र को अपने नाम पर लिखवा रहे हैं। अभी देखा है हमने कुछ दिन पहले उनके यहां कोई सलाहकार हैं, उन्होंने कहा कि पुराने संविधान को बदलकर नए संविधान को बनाने की जरूरत है। अगर 2024 में फिर वो वापस आ गए तो आप एक बात जान लीजिए कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा का बनाया हुआ जो संविधान है उसको बदलकर नरेंद्र मोदी संविधान वो करने वाले हैं, इसलिए खतरनाक हैं।'

ललन सिंह ने पीएम मोदी से मांगा 9 सालों का लेखा-जोखा

जेडीयू अध्यक्ष ने पीएम मोदी से उनकी सरकार के विकास कार्यों का हिसाब मांगते हुए कहा कि 'क्या हो रहा है, देश में जब चुनाव आता है तो भावना भड़का कर वोट लिया जाता है। लोक लुभावन जो नारे दिए जाते हैं। 2014 से 9 साल हो गए आपने क्या-क्या काम किया है। प्रधानमंत्री को ये बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 9 वर्षों में कौन से विकास कार्य किए हैं?' लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू नेता के इस आरोप के बाद सियासी कलह शुरू हो सकती है।

क्या सचमुच प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है नीतीश?

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में हाल में हुई अपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपने राज्य की कानून-व्यवस्था भी नहीं संभाल पा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा 'आपको क्या हुआ है नीतीश बाबू? कुछ दिन पहले बिहार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई। फिर, एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। खबर आई कि रेत माफिया ने गया में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। नीतीश बाबू आप बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। बिहार को संभालिए और देश की चिंता छोड़िए।'

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। जदयू की सहयोगी पार्टी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के संदर्भ में भाजपा नेता ने कहा, 'बिहार में आतंक का राज है। बालू माफिया के कारण लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को उन प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है जिनके साथ मिलकर आपने सरकार बनाई है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?