देश

महाकुंभ में आग की घटना के बाद यूपी सरकार का दिशानिर्देश, लोगों से सजग रहने की अपील, नंबर भी जारी किए

Maha Kumbh Fire: महा कुंभ की भीषण आग की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। अपने इस दिशानिर्देश में सरकार ने समयपूर्व चेतावनी जारी करने पर जोर दिया है।

Image

महाकुंभ की आग पर दिशानिर्देश।

Maha Kumbh Fire: महा कुंभ की भीषण आग की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। अपने इस दिशानिर्देश में सरकार ने समयपूर्व चेतावनी जारी करने पर जोर दिया है। आग की घटनाओं पर सरकार ने लोगों से सतर्क और सजग रहने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि मेले में आग की कोई घटना देखने या किसी भी आपात स्थिति का सामना होने की स्थिति में लोग तत्काल पुलिस को सूचित करें। आग की घटनाओं पर सरकार ने लोगों से सतर्क और सजग रहने की अपील की है।

इन नंबरों पर दें जानकारीं

सरकार ने कहा है कि मेले में आग की कोई घटना देखने या किसी भी आपात स्थिति का सामना होने की स्थिति में लोग तत्काल पुलिस को सूचित करें। सरकार ने इस तरह की घटनाओं की जानकारी 112, 1920, 1090 पर दने की अपील की है। दिशानिर्देश में आग जैसी आपात स्थिति पैदा होने पर लोगों से शांत रहने और खुद को खतरे में डाले बिना अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। साथ ही आग लगने पर सबसे नजदीक निकासी मार्ग के बारे में जानकारी रखने के लिए कहा गया है।

करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए

महाकुंभ मेले के सेक्टर-19 में रविवार को एक शिविर में पुआल में लगी आग, गैस सिलेंडर फटने की वजह से तेजी से फैल गई और आग की चपेट में आने से करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए। हालांकि, अग्मिशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे सेक्टर -19 में आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

15-16 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई

उन्होंने बताया, 'करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग बुझाने में करीब 15-16 गाड़ियां लगाई गई थीं। इस आग में 18 तंबू जलकर नष्ट हो गए। एलपीजी सिलेंडरों के फटने से आग तेजी से फैली थी।' शर्मा ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से धुंए का गुबार उठने से अखाड़ों के आस-पास के क्षेत्रों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि, एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मौनी अमावस्या से पूर्व तैयारियों की समीक्षा करने प्रयागराज में मौजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटना से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article