ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सी.पी. राय ने एक बयान में बताया कि सोमवार को एक समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान राजू दास ने शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दीं।

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को फैसला किया है कि उसका कोई भी प्रवक्ता उन टीवी चैनलों की बहसों में हिस्सा नहीं लेगा, जिनमें अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास पैनालिस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे। पार्टी का आरोप है कि राजू दास ने एक लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी। यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सी.पी. राय ने एक बयान में बताया कि सोमवार को एक समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान राजू दास ने शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दीं।

Raju das and CP Rai

सीपी राय और महंत राजू दास

अपमानजनक भाषा और मारपीट की धमकी का आरोप

उन्होंने पार्टी प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उनके साथ मारपीट करने की धमकी दी। सी.पी. राय ने इस घटना को शर्मनाक और अक्षम्य बताते हुए कहा, डीडी न्यूज की दो महिला एंकर भी इस व्यवहार से स्तब्ध रह गईं और डिबेट को बीच में ही रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि लाइव प्रसारण के दौरान राजू दास के इस आचरण को देखते हुए ही ऐसे शो का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

End of Feed