बाँकेबिहारी की शरण में CM योगी, मंदिर में भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन का किया रिव्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2023, 07:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किया साथ ही उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने यहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया साथ ही अधिकारियों के साथ क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन के रज-रज में श्रीकृष्ण का वास है। इस पावन भूमि पर देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। आज यूपी में सबसे ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। पहले गोवा नंबर एक पर था और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर। मगर बीते साल 80 लाख पर्यटक गोवा गये और काशी में 7 करोड़ श्रद्धालु आए। बृज क्षेत्र में 6 करोड़ श्रद्धालुगण पहुंचे। ये दिखाता है कि आज लोगों के मन में धार्मिक भाव बढ़ा है। लोग धर्म के साथ जुड़ना चाहते हैं। धर्म को अंत:करण की पवित्रता का माध्यम तो बनना ही चाहिए।

Yogi Adityanath in Vrindavan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किया

मुख्यमंत्री ने इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता के कल्याण की कामना की। इसके अलावा मथुरा में धार्मिक पर्यटन में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के चलते शहर में बढ़ी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

End of Feed