मथुरा से सीधे दिल्ली क्यों पहुंचे CM योगी? नितिन नवीन-बीएल संतोष के बाद अब अमित शाह से मुलाकात

देश के सबसे बड़े सूबे में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजधानी दिल्ली में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के चिंतन शिविर के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे दिल्ली पहुंचे हैं। यहां यूपी सदन पहुंचने के बाद वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। जहां भाजपा महासचिव बीएल संतोष के साथ उनकी बैठक हुई।

दिल्ली में योगी की ताबड़तोड़ बैठकें।

दिल्ली में योगी की ताबड़तोड़ बैठकें।

हालांकि योगी आदित्यनाथ की नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग के एजेंडा पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है,लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने आने वाले उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के लिए पार्टी की स्ट्रेटेजी पर चर्चा की।

End of Feed