यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने सुनी Muslim महिलाओं की फरियाद, कहा- 'घबराओ मत', देखें VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 09:05 PM IST

cm yogi gorakhpur janta darbar:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया, जहां काफी संख्या में लोग अपनी अपनी फरियाद लेकर वहां पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो सूबे के सीएम हैं, लेकिन वो गोरखपुर के लोगों की फरियाद सुनना नहीं भूलते हैं और अपने व्यस्ततम समय में टाइम निकालकर वहां जरूर जाते हैं, इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया जहां उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी।

सीएम से अपनी समस्याओं की फरियाद करने करीब हजार लोग से ज्यादा वहां पहुंचे थे, बताते हैं कि जिसमें से काफी लोगों की शिकायतों को सीएम ने खुद सुना और मौके पर ही उसके निस्तारण की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

End of Feed