UP By election Result: आजम का किला ढहाने के बाद छानबे में भी BJP गठबंधन ने मारी बाजी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 13, 2023, 06:06 PM IST

UP By election Result: यूपी की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल(एस) ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। स्वार सीट पर बीजेपी गठबंधन में शामिल पार्टी अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल की। वहीं छानबे विधानसभा सीट पर भी अपना दल (एस) के प्रत्याशी को ही जीत मिली।

UP By election Result: उत्तर प्रदेश के उप चुनाव नतीजों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को तगड़ा झटका दिया है। यूपी में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल(एस) ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें से एक रामपुर जिले की स्वाट सीट सपा के कद्दावर नेता आजम खान की गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर पहले आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक रह चुके हैं। हालांकि, अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाया गया है। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई है।

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ (ट्विटर)

आजम खान की खत्म हुई बादशाहत

अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द से खाली हुई स्वार सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन में शामिल पार्टी अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 8724 वोटों के अंतर से हराया। वहीं दूसरी तरफ मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर भी अपना दल (एस) को जीत हासिल हुई। इस सीट पर अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कौल ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ती कौल को 9587 वोटों के अंतर से हराया।

End of Feed