उत्तर प्रदेश: पंकज चौधरी को बधाई देने का सिलसिला शुरू, प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हुई आधिकारिक घोषणा

राज्य सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व की बात है। पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी के राज्य मुख्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

UP BJP News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई को रविवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की घोषणा की गई। इस पद के लिए सांसद पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है और ऐसे में रविवार सुबह से ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

pankaj

उत्तर प्रदेश: पंकज चौधरी को बधाई देने का सिलसिला शुरू

पंकज चौधरी से मिलने के लिए रविवार सुबह समर्थकों की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने आए।

End of Feed