संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोप, ब्रिटेन और मिस्र के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इन बैठकों में वैश्विक भू-राजनीतिक हालात, सुरक्षा चुनौतियों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
कई देशों के नेताओं से विदेश मंत्री ने की मुलाकात
विदेश मंत्री अबू धाबी में आयोजित तीन दिवसीय सिर बनी यास फोरम 2025 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सम्मेलन से इतर जयशंकर ने लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल, पोलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की और लातविया की विदेश मंत्री बैबा ब्राजे से मुलाकात की। उन्होंने इन संवादों को सार्थक और उपयोगी बताया।
