इंदौर में अनोखा स्टार्टअप 'रूट्स', खेती और मोटे अनाजों को बढ़ावा, G20 बैठक की थीम 'कृषि'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 08:13 PM IST

दो इंजीनियरों ने 16 राज्य 90 शहरों की 4500 किलोमीटर की यात्रा कर चुने शुद्ध प्राकृतिक 'कृषि' प्रोडक्ट, रागी, समा, कंगनी, सनवा, कोडो, चेना जैसे मोटे अनाज को बढ़ावा

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जी 20 की बैठक हो रही है। इस बैठक में 'कृषि' आधारित मुद्दों पर बातचीत होगी। इंदौर का एक स्टार्टअप 'रूट्स' कृषि और किसानों को लेकर पहले ही काम कर रहा है। ये स्टार्टअप रागी, समा, सनवा, कंगनी, कोडो, चेना, मकरा जैसे मोटे अनाजों पर पहले से ही बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

G20 meeting in Indore

इंदौर का एक स्टार्टअप 'रूट्स' कृषि और किसानों को लेकर पहले ही काम कर रहा है

कोरोना के समय 81 साल की नानी ने 10 दिन के भीतर ही आसानी से कोरोना को मात दे दी। नानी ने इसका राज अपना 'पुराना शुद्ध खानपान' बताया और कहा कि अब खाने की वो 'शुद्ध' चीजें कहां मिल पाती हैं तो बस यहीं से 2 इंजीनियर सुपात्र उपाध्याय और हरिओम यादव के दिमाग में 'खाने की शुद्ध' चीजें लोगों तक इसे पहुंचाने का आइडिया आया।

End of Feed