देश

Aero India में ट्रेनी फाइटर प्लेन पर नजर आए भगवान हनुमान, विमान पर लिखा- 'The Strom is Coming'- देखें ये Video

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2023, 10:37 PM IST

Aero India 2023: एशिया के सबसे बड़े एयरो शो Aero India 2023 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है, यहां HLFT 42 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की चर्चा हर ओर हो रही है जानें क्यों...

Image

HAL के HLFT 42 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की चर्चा हर ओर हो रही है और इसके पीछे हैं हनुमान जी

Aero India 2023 News: एयरो इंडिया में HAL के HLFT 42 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की चर्चा हर ओर हो रही है और इसके पीछे हैं हनुमान जी (Lord Hanyman Ji) क्या है पूरा मामला जानिए, गौर हो कि एशिया के सबसे बड़े एयरो शो Aero India 2023 शो की चर्चा हो रही है और बेंगलुरु में इसके 14वें एडिशन की शुरुआत हो गई है, बताते हैं कि एयरो शो (Aero India 2023) का उद्देश्य एयर डिफेंस सेक्टर में देसी टेक्नोलॉजी और Made in India को आगे बढ़ाना है।

शो में भारतीय वायु सेना अपने नए सुपरसोनिक फाइटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट (Supersonic Fighter Trainer Aircraft) HLFT-42 को प्रदर्शित करेगा इस पर पवन पुत्र हनुमान की तस्वीर बनी है।

बताते हैं कि इस नए सुपरसोनिक फाइटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट को पहली बार एयरो इंडिया शो में पहली बार प्रदर्शित करेगी इस विमान के टेल पर जहां बजरंगबली की तस्वीर लगी है, वहां लिखा है- 'The Strom is Coming'

इस विमान के पीछे के हिस्से में हनुमान जी का चित्र उकेरा गया है साथ ही हनुमान जी के चित्र के साथ ही इसपर 'The Strom is Coming' लिखा गया है इसके चलते इस विमान की खूब चर्चा हो रही है।

...तो उसका नाम 'मारुत' रखा था

गौर हो कि एयरो इंडिया शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पीएम के स्वागत के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में तैयार हुए 15 हेलीकॉप्टर एक विशेष फॉरमेशन बनाया इस फॉर्मेशन का नाम आत्मनिर्भर फॉर्मेशन दिया गया। गौर हो कि इससे पहले 60 के दशक में भी जब भारत ने अपना पहला लड़ाकू विमान बनाया था, तो उसका नाम 'मारुत' रखा था वहीं इस एयरक्राफ्ट को भारतीय वायु सेना के पायलटों के ट्रेनिंग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article