केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण, कहा पीएम मोदी जल्द करेंगे इसका शुभारंभ

Vande Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत के स्लीपर कोच की बॉडी स्ट्रक्चर का अनावरण किया है। वैष्णव ने कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में वंदे भारत कोच के वैरिएंट का अनावरण किया गया।

Vande Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। पैसेंजर की सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेटस की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इन सभी ट्रेनों को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों में कवच प्रीफिटेड है। इन ट्रेनों के ट्रायल में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। तीन महीने बाद यह ट्रेन यूज में आएगी।

Ashwini Vaishnaw

अश्विनी वैष्णव ने किया वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी है। इसलिए उसका किराया भी राजधानी के साथ बेंचमार्क किया जाएगा। अगर आप वर्ल्ड की बेस्ट ट्रेन के साथ वंदे भारत की तुलना करेंगे तो वंदे भारत स्लीपर उस बेंच मार्क के तहत आएगी।

End of Feed