देश

KC Tyagi Resigns: केसी त्यागी का JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

KC Tyagi Resigns: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने हाल ही में निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

KC Tyagi Resigns: केसी त्यागी का JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

KEY HIGHLIGHTS
  1. केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया
  2. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है
  3. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है

KC Tyagi Resigns News: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। JDU की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।

बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। जेडीयू के अनुभवी नेता त्यागी को मई 2023 में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही 'विशेष सलाहकार' नियुक्त किया गया था, पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है

उनकी इस नियुक्ति के संबंध में जारी बयान में कहा गया था कि त्यागी के संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रमुख नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

'जेडीयू में अंदरूनी मतभेदों की स्थिति को कम करने का प्रयास किया गया है'

कहा जा रहा है कि के सी त्यागी की विदाई से जेडीयू में अंदरूनी मतभेदों की स्थिति को कम करने का प्रयास किया गया है, ताकि पार्टी एकजुट होकर आगे बढ़ सके अब भविष्य की रणनीति पर सभी की नज़रें टिकी रहेंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article