देश

IndiGo Flight: बम की धमकी के कारण जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E 7308 को नागपुर किया गया डायवर्ट

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, फ्लाइट जबलपुर से हैदराबाद जा रही थी, बम की धमकी के बाद फ्लाइट को नागपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है।

Image

जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E 7308 को नागपुर डायवर्ट किया गया

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली उसकी फ्लाइट 6E-7308 को विमान में बम की धमकी
  2. संदेश के कारण रविवार सुबह नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया
  3. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई

मध्य प्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद रविवार को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली उसकी फ्लाइट 6E-7308 को विमान में बम की धमकी के संदेश के कारण रविवार सुबह नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया।

बयान में कहा गया, 'लैंडिंग के बाद, सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई। यात्रियों को सहायता और जलपान प्रदान किया गया।' एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम की धमकी का संदेश कागज के एक टुकड़े पर लिखा था, जो विमान के बाथरूम में मिला। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमान के अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की उम्मीद है।

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू कर दी गई है वहीं अपडेट ये है कि नागपुर में सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!