महिला होने के बाद भी ममता के मन में संवेदना नहीं है - शिवराज सिंह चौहान ने कोलकाता केस पर बंगाल सीएम को घेरा

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कबहा कि जेएमएम अब संघर्ष की पार्टी नहीं बची पति और पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। एक तरफ तबाह होता झारखंड, बांग्लादेशी घुसपैठिए बेटियों से शादी कर जमीन हड़प रहें हैं। आदिवासी अपनी ही जमीन से विस्थापित हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंगाल में अन्याय की अति और जुर्म की पराकाष्ठा है - शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस बंगाल की घटना पर राजनीतिक चश्मा लगाए हुए है - शिवराज सिंह चौहान
  • जेएमएम अब संषर्घ की नहीं, पति-पत्नी की पार्टी बन गई है- चौहान

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के गंभीर मामले में ममका बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी निर्मम हो गई है। इस घटना से पूरा देश आक्रोशित और शर्मसार है। पश्चिम बंगाल सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

shivraj singh chouhan

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

End of Feed