सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं...टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2025 में देश के 'गुमनाम नायकों' को सम्मानित कर बोले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ में उन लोगों का सम्मान किया गया जिन्होंने चुनौतियों को मात देकर दूसरों के जीवन में गहरा और स्थायी बदलाव लाया। उनके धैर्य और समर्पण ने भारत की प्रगति के ताने-बाने में प्रेरणा और सेवा की अमिट छाप छोड़ी।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने सोमवार को दिल्ली में में टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए देश के "साइलेंट वॉरियर्स" के असाधारण योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडाविया ने उन शख्सियतों की प्रशंसा की, जिनके अथक समर्पण ने बिना किसी प्रसिद्धि की चाहत के लोगों के जीवन को बदल दिया है।

mansukh.

टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2025 में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

मनसुख मांडविया ने कार्यक्रम को किया संबोधित

उन्होंने कहा, "वे कड़ी मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं, अथक प्रयास करते हैं और अपनी सीमाओं तक खुद को परखते हैं। ऐसे लोग कभी उम्मीद नहीं करते कि उनका नाम कहीं सुर्खियों में आएगा।" उन्होंने कहा कि ये गुमनाम नायक अक्सर बदलाव लाने के लिए चुपचाप लेकिन निर्णायक रूप से काम करते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 'अमेज़िंग इंडियन्स अवार्ड्स' के शीर्षक को "उपयुक्त और सार्थक" बताते हुए, टाइम्स नाउ की प्रतिष्ठित जूरी और EY के नॉलेज सपोर्ट से आयोजित चयन प्रक्रिया की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने कार्यक्रम की संरचना की समीक्षा की और इसे "इस सम्मान की योजना में सराहनीय कार्य" बताया।

End of Feed