Kiren Rijiju Car Accident in Jammu Kashmir: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी है, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ और इस घटना में रिजिजू बाल-बाल बचे हैं। ये हादसा जम्मू के बनिहाल इलाके में हुआ है। इस घटना पर एडीजी मुकेश सिंह का बयान भी सामने आया जिसमें एडीजी ने बताया कि बनिहाल इलाके में हादसा हुआ है लेकिन सभी सुरक्षित हैं और सब कुछ नियंत्रण में है।
किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
किरेन रिजिजू जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि किरेन रिजिजू सड़क के रास्ते जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे बनिहाल के पास उनके वाहन ने आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान टक्कर हो गई वहीं इस हादसे में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है
#BigNews: जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त.. ट्रक से टकराई उनकी कार.. हादसे… t.co/v0H5gavm1b
— ANI (@ANI) Apr 8, 2023
पुलिस ने दी इस बारे में जानकारी
रामबन पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी दी पुलिस ने बताया कि आज सड़क मार्ग से जम्मू से श्रीनगर जाते समय केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू की कार का मामूली एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। किरेन रिजिजू को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
Going from Jammu to Udhampur in Jammu & Kashmir to attend Legal Services Camp. Many beneficiaries of the Central Go… t.co/h7iIjGAglS
— ANI (@ANI) Apr 8, 2023
किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर अपने यात्रा की जानकारी दी
इस हादसे से कुछ देर पहले ही किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट कर अपनी यात्रा की जानकारी दी थी, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं जम्मू से अब उधमपुर जा रहा हूं. वहां लीगल सर्विस कैंप में शामिल होना है, इस कार्यक्रम में मेरे अलावा कई जज और NALSA की टीम भी शामिल होगी, फिलहाल तो इस सफर में बेहतरीन सड़क का भी आनंद ले रहा हूं।
