'जन व जगत का कल्याण श्रीरामचरितमानस में निहित, धर्मग्रंथ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2023, 12:18 AM IST

Vishwaguru Bharat Dharmayagya:विश्वगुरु भारत धर्मयज्ञ में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, डॉ महेंद्र मंजुपारा, इन्द्रेश कुमार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी सहित बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि श्रीरामचरित मानस धर्म ग्रंथ का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। जन एवं जगत का कल्याण श्रीरामचरित मानस में निहित है। भारत विश्व गुरु बनेगा। इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए। ईश्वर का आशीर्वाद व जनता का साथ आज भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर एवं नमो सद्भावना समिति हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सनातन संस्कृति समागम एवं विश्व गुरु भारत धर्मयज्ञ को संबोधित कर रहे थे।

Vishwaguru Bharat Dharmayagya

विश्वगुरु भारत धर्मयज्ञ में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नव भारत का निर्माण हो रहा है। कभी भारत दुनिया की ओर देखा था। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। यह नव भारत है। जहां आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ आर्थिक विकास भी हो रहा है। विश्व गुरु भारत धर्म यज्ञ में शिरकत कर रहे धर्मगुरुओं ने कहा कि श्री राम चरित मानस पूरे विश्व का ग्रंथ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत के नव जागरण का प्रतीक है।

End of Feed