अमित शाह ने सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए डेटाबेस जोड़ने, एआई विश्लेषण अपनाने पर दिया जोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2024, 10:46 PM IST

गृहमंत्री शाह ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए डेटाबेस को जोड़ने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए डेटाबेस को जोड़ने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वाले विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शाह ने देश भर में आतंकवाद रोधी तंत्र की संरचनाओं, आकार और कौशल की एकरूपता पर भी जोर दिया। उन्होंने गुप्तचर ब्यूरो अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक वितरित किए और तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। शाह ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

amit shah.

गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन किया

उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लिए गए दो महत्वपूर्ण निर्णयों - राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ब्रिटिश युग के कानूनों को बदलने के लिए तीन आपराधिक न्याय कानूनों के अधिनियमन - पर प्रकाश डाला और कहा कि देश 2023 में "अमृत काल" में प्रवेश कर चुका है। शाह ने कहा कि नये कानून सजा के बजाय न्याय देने पर केंद्रित हैं और इन कानूनों के कार्यान्वयन से देश की आपराधिक न्याय प्रणाली सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक हो जाएगी।

End of Feed