देश

'मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया विश्वासघात', केजरीवाल बोले- ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास पर हटाई ड्यूटी

​Cotton Import in India From America: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास में लगने वाली 11 फीसदी ड्यूटी को समाप्त कर दिया है।

Image

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AamAadmiParty)

Photo : Twitter

Cotton Import in India From America: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास में लगने वाली 11 फीसदी ड्यूटी को समाप्त कर दिया है। अब अमेरिका से आने वाली कपास पर 19 अगस्त से 30 सितंबर तक यानी 40 दिनों के लिए ड्यूटी हटाई गई है। इस निर्णय को केजरीवाल ने किसानों के साथ विश्वासघात करार दिया।

केजरीवाल ने क्या कुछ कहा

उन्होंने कहा कि भारतीय किसानों की कपास अमेरिका से आने वाली कपास से सस्ती पड़ती थी, लेकिन अमेरिका से आने वाली कपास पर अब ड्यूटी हटा दी गई है। उन्होंने पूछा कि 40 दिनों के लिए कपास पर ड्यूटी क्यों हटाई गई है? यह देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका से आने वाली कपास भारतीय किसानों की कपास से औसतन 15-20 रुपये प्रति किलो सस्ती पड़ रही है। ऐसे में भारतीय किसान कहां जाएंगे? कहां बेचेंगे? हमारे किसानों की कपास अक्टूबर से मंडी में आने लगेगी, अभी जुलाई में किसानों ने लोन/कर्जा लेकर बीज बोए हैं। अक्टूबर से कपास बाजार में आएगी तब तक हमारे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री, वो अमेरिका की कपास खरीद चुके होंगे और फिर उन्हें हमारे देश के किसानों की कपास की जरूरत नहीं होगी।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल एमएसपी 7700 रुपये था, वो भी कम था और बाजार के भीतर एमएसपी भी नहीं मिल रहा था और सीजन समाप्त होने तक किसानों को 6000 रुपये प्रति क्विंटल कपास बेचनी पड़ी। इस बार तो वह भी नहीं मिलेगा, इनमें सबसे ज्यादा गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना और पंजाब के किसानों सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?