देश

Train Fire: बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, ताजपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

Train Fire: तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच आज शाम पांच बजे बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग

Photo : PTI

Train Fire: मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। आग लगने से ट्रेन का दो बोगी जलकर खाक हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है और रेलवे के अधिकारी इन अग्निकांड की जांच में जुटे हैं।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

उज्जैन जिले में यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच हादसा

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने पीटीआई’ को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ (ट्रेन का वह हिस्सा जिससे रेलगाड़ी में बिजली की आपूर्ति की जाती है) में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी। उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

जांच जारी

मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article