देश

Odisha Train Accident: ओडिशा के कटक में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में एक की मौत, आठ घायल

Odisha Train Accident: कटक में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। बी-6 से बी-14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।

Image

कटक में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

KEY HIGHLIGHTS
  • ओडिशा में फिर हुआ ट्रेन हादसा
  • बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस हुई बेपटरी
  • बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस 11 डिब्बे उतरे

Odisha Train Accident: ओडिशा में एक बार फिर से ट्रेन हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कटक में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। बी-6 से बी-14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरकर पास के जंगल और खेतों में जा गिरी हैं। नतीजतन, कई यात्री ट्रेन से कूद गए। रेलवे ने बताया है कि इस लाइन पर चलने वाली अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा में गुवाहाटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर जाने से 1 व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है।

बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और असम के दो लोगों सहित आठ अन्य घायल हो गए। प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

कामाख्या एक्सप्रेस पटरी से उतरी

रिपोर्ट्स के अनुसार ओडिशा के चौद्वार के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि चौद्वार इलाके में मंगुली के पैसेंजर हॉल्ट के पास ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के कम से कम 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। पटरी से उतरने की घटना सुबह 11.54 बजे हुई।

बचाव कार्य में जुटा रेलवे

रेलवे की ओर से दुर्घटना राहत और चिकित्सा राहत ट्रेन को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रभावित ट्रेन के फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

ओडिशा ट्रेन हादसा हेल्पलाइन नंबर

  • भुवनेश्वर 8455885999
  • कटक में हेल्पलाइन नंबर – 8991124238

रेलवे ने क्या कहा

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article