'बैठक में नहीं आ पाया क्योंकि...', विधायकों की गैरहाजिरी पर उद्धव ठाकरे के नेताओं ने दी सफाई

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली में लोकसभा सांसदों की बगावत के बाद, अब मुंबई में हुई विधायकों की बैठक से भी तीन बड़े नेता गायब रहे।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) पर संकट के बादल और गहरे हो गए हैं। सोमवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यालय 'शिवालय' में अपने विधायकों और विधान पार्षदों (MLCs) की एक बेहद अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक का मकसद विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान मौजूदा महायुति सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करना था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि इस बैठक से पार्टी के तीन अहम विधायक ही गायब रहे।

Uddhav Thackeray

सांसदों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को एक और झटका (फाइल फोटो)

नेताओं ने बैठक से दूरी बनाने की बताई अलग-अलग वजहें

बैठक में न आने वाले नेताओं में विधान परिषद सदस्य (MLC) सुनील शिंदे, कलीना से विधायक संजय पोतनिस और परभणी से विधायक राहुल पाटिल शामिल हैं। हालांकि, इन नेताओं ने बैठक से दूरी बनाने की अलग-अलग वजहें बताई हैं। राहुल पाटिल का कहना था कि वे विधान परिषद चुनाव की मतगणना और परभणी में उद्धव ठाकरे के आगामी दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे। वहीं सुनील शिंदे ने कहा कि वे अपने गृहनगर चिपलुन गए हुए थे और मुंबई लौट रहे हैं। संजय पोतनिस ने कोई साफ वजह तो नहीं बताई, लेकिन यह जरूर कहा कि वे अभी भी उद्धव ठाकरे के साथ हैं।

End of Feed