Mumbai: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे, UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महाराष्ट्र में कभी भी मध्यावधि विधानसभा चुनाव (Mid-Term Assembly polls) की संभावना के लिए तैयार रहें। ठाकरे ने विधानसभा क्षेत्र के स्तर के Shiv Sena कार्यकर्ताओं के साथ एक बंद कमरे में बैठक की और कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं, जिसके लिए हमें हर स्तर पर तैयार रहना चाहिए।
उद्धव ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से काम पर जुटने को कहा
सावंत का सरकार पर हमला
शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'राज्य में एक असंवैधानिक सरकार है। जब भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आता है, तो आप जानते हैं कि इस सरकार का भाग्य क्या होगा।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा कर रहे हैं और यह मध्यावधि चुनाव कार्ड है। हालांकि राज्य विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर 2024 तक है। सावंत ने कहा, 'जिस तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतदाताओं को पैकेज और घोषणाओं से लुभाया जा रहा है, उसी तरह प्रधानमंत्री की इस घोषणा से संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र में चुनाव होंगे।'
हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं के बारे में बात कर रहे थे, उनके ब्योरे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार पिछले कुछ हफ्तों में उस समय निशाने पर आ गई थी जब महाराष्ट्र से कुछ बड़ी परियोजनाएं गुजरात चले गईं। इनमें 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना और 22,000 करोड़ रुपये की टाटा-एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमान परियोजना के अलावा बल्क ड्रग्स प्रोजेक्ट जो अन्य राज्यों में गए हैं वो शामिल है। इसे लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी लगातार सरकार पर निशाना साध रही है।
