Udaipur Files: सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म में 6 कट का दिया सुझाव, SC गुरुवार को लेगा रिलीज पर फैसला

Supreme Court: उदयपुर फाइल्स को लेकर केंद्र सरकार ने बदलाव के सुझाव दिए है। जांच कमेटी की रिकमेंडेशन है कि फिल्म के डिस्क्लेमर में बदलाव किया जाए।

Udaipur Files: उदयपुर फाइल्स को लेकर केंद्र सरकार ने बदलाव के सुझाव दिए है। मंत्रालय ने हाईकोर्ट के आदेश पर 5 सदस्यीय जांच पैनल का गठन किया था। उदयपुर फाइल्स फिल्म की रिलीज पर फैसला लेने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिस कमेटी का गठन किया था। प्रभात, एडिशनल सेक्रेट्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कमेटी के अध्यक्ष थे। इसके अलावा चार सदस्यों को शामिल किया गया था। जिनमें अनिल सुब्रह्मण्यम, संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, अनिला शर्मा, सोना कुमारी, सतीश पांडे जो कि सीबीएफसी के एडवाइजरी पैनल मेंबर थे।इस कमेटी की सबसे पहली बैठक 16 जुलाई को ढाई बजे हुई थी। जिसमें फिल्म निर्माता और जमीयत उलेमा हिंद के प्रतिनिधि थे। इसके बाद 17 जुलाई को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें विशेष रूप से विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। ताकि फिल्म के रिलीज होने से भारत के दूसरे देशों के साथ सम्बन्ध पर पढ़ने वाले असर को समझा जा सके। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई गुरुवार को होगी और इसी दिन फिल्म के रिलीज पर फैसला होना है।

Udaipur Files

मंत्रालय ने Udaipur Files फिल्म में दिए कट के सुझाव, सुप्रीम कोर्ट रिलीज पर आज सुनाएगा फैसला

फिल्म को लेकर मुस्लिम पक्ष की क्या आपत्तियां थी?

  • फिल्म का अनसेंसर ट्रेलर जारी किया गया था, जो Cinematograph Act और CBFC के नियमों का उल्लंघन माना गया।

End of Feed