Uttarakhand UCC Bill Debates: समान नागरिक संहिता(UCC) पर बोली AIMPLB- अभी नहीं थी इसकी जरूरत, हर कानून में नहीं लाई जा सकती एकरूपता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 03:30 PM IST

Uttarakhand UCC Bill Debates in Hindi: बता दें कि विधेयक पेश करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ था। आज सीएम धामी ने इसे सदन में पेश किया।

Aimplb on Uttarakhand UCC Bill: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) पर विधेयक पेश किया। सत्र के दूसरे दिन आज यह विधेयक पेश किया गया। इसे लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। AIMPLB ने कहा कि समाज में हर जगह एकरूपता नहीं लाई जा सकती है। हम इसके मसौदे का अध्ययन कर रहे हैं, उसके बाद आगे की कार्यवाही पर फैसला होगा।

Firangi mahli

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली

AIMPLB ने कहा, कानून टीम करेगी अध्ययन

उत्तराखंड विधानसभा में पेश किए गए यूसीसी बिल पर AIMPLB के कार्यकारी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि जहां तक यूसीसी का सवाल है, हमारी राय है कि हर कानून में एकरूपता नहीं लाई जा सकती है। यदि आप किसी समुदाय को इस यूसीसी से छूट देते हैं, तो इसे एक समान संहिता कैसे कहा जा सकता है? ऐसे किसी समान नागरिक संहिता की कोई आवश्यकता नहीं थी। मसौदा विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद हमारी कानूनी टीम इसका अध्ययन करेगी और फिर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

End of Feed