शिवसेना UBT में एक और टूट के आसार, स्पीकर से कहा- हम ही असली शिवसेना हैं

इन अटकलों को और बल तब मिला जब यवतमाल-वाशिम से सांसद संजय देशमुख ने सोमवार को दिल्ली में शिंदे गुट से जुड़े केंद्रीय मंत्री प्रतापराव मानिकराव जाधव से मुलाकात की।

Shivsena UBT: तृणमूल कांग्रेस की तरह ही अब शिवसेना (यूबीटी) में नया संकट खड़ा होता दिख रहा है। शिवसेना यूबीटी में बागी सांसदों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसे लेकर यूबीटी कैंप सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि आज कुछ बागी सांसद स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। इस मामले पर यूबीटी कैंप सुबह 10 बजे संजय राउत के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस करेगा।

Raut sanjay

संजय राउत

यूबीटी कैंप ने स्पीकर को पत्र लिखा

यूबीटी कैंप ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि हमारा यह दावा कि हम ही असली शिवसेना हैं, अभी भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अब, हमारे कुछ सांसद अलग होना चाहते हैं और संभवतः आपसे संपर्क करके किसी अन्य पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि मामला अभी विचाराधीन है।

End of Feed