दो महिलाएं अपनी मां की मौत के बाद 1 हफ्ते तक उसके शव के साथ रहीं, ये 'वजह' आई सामने

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2025, 02:32 PM IST

हैदराबाद में मां की मौत के सदमे के कारण दो युवतियों ने शव के साथ खुद को घर में बंद कर लिया, किया, फिर उन्हें समझा बुझाकर बाहर निकाला गया।

हैदराबाद में दो युवतियों ने अपनी मां की मौत के बाद सदमे के कारण एक सप्ताह से अधिक समय तक शव के साथ खुद को घर के अंदर बंद रखा। पुलिस ने यह जानकारी दी।शुक्रवार को पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद मामला सामने आया।पुलिस ने कहा कि दोनों बेटियों की 45 वर्षीय मां 23 जनवरी को नींद से नहीं जागी तो उन्हें एहसास हुआ कि उसकी नब्ज, सांस और दिल की धड़कन बंद हो जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।

mother's death

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

पुलिस के अनुसार, युवतियों ने सदमे के कारण खुद को घर में बंद कर लिया और तब से घर के अंदर ही थीं। पड़ोसियों को भी घर से कोई दुर्गंध नहीं आई।अधिकारियों ने कहा कि 31 जनवरी की शाम को 25 और 22 साल की युवतियां स्थानीय विधायक के कार्यालय गईं और कहा कि उनके पास मां का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके बाद उन्हें पुलिस से संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

End of Feed