श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

Srinagar Airport: श्रीनगर हवाई अड्‌डे पर जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों के सामान से सैटेलाइट फोन मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

Srinagar Airport: रविवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Srinagar International Airport) पर सुरक्षा जांच के दौरान एक अहम मामला सामने आया। अधिकारियों के अनुसार, नियमित चेकिंग के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों के सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके बैग से जीपीएस सैटेलाइट फोन बरामद हुए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। जानकारी के मुताबिक, दोनों यात्री एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-1893 से श्रीनगर से दिल्ली जा रहे थे। जांच के दौरान जब उनके पास सैटेलाइट फोन मिले, तो CISF के जवानों ने उन्हें फ्लाइट से उतार लिया और हिरासत (us nationals detained) में ले लिया। बाद में उनसे पूछताछ शुरू की गई।

Srinagar Airport

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट (Photo: PTI)

बिना अनुमति ऐसे उपकरण रखना नियमों के खिलाफ

अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मिस्टर प्रैदर जेफ्री स्कॉट और मिस्टर हलदार कौशिक के रूप में हुई है। फिलहाल उनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उनके पास यह उपकरण क्यों थे और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

End of Feed