देश

PAK के पास नहीं बची मानवता; जेल में कैद दो पाकिस्तानियों को नहीं मान रहे अपना, पूरी कर चुके हैं सजा

India-Pakistan Tension: तेलंगाना की जेलों में पाकिस्तान के दो नागरिक वर्षों से बंद हैं, जबकि उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। अपने निर्वासन की प्रतीक्षा में वे कई वर्षों से जेल में कैद है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के निर्वासन के लिए पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क किया गया, लेकिन पड़ोसी देश की सरकार ने उन्हें अपना नागरिक मानने से इनकार कर दिया।

Image

जेल में कैद हैं दो पाकिस्तानी नागरिक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

India-Pakistan Tension: तेलंगाना की जेलों में पाकिस्तान के दो नागरिक वर्षों से बंद हैं, जबकि उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। अपने निर्वासन की प्रतीक्षा में वे कई वर्षों से जेल में कैद है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार उन्हें अपना नागरिक मानने से इनकार कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जासूसी के आरोप में कैद है पाकिस्तान

शेर अली केशवानी की उम्र 75 वर्ष है और वह 2015 से चेरलापल्ली केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन पर जासूसी का आरोप था जिसमें वह हैदराबाद अदालत से बरी हो गए थे। केशवानी को उत्तर प्रदेश में एक अन्य मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्होंने 2014 में अपनी सजा पूरी कर ली थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें आगरा जेल से हैदराबाद लाया गया था

दूसरे पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद नज़ीर की उम्र लगभग 55 साल है। वह 2013 में नेपाल के रास्ते भारत आए और हैदराबाद में पारंपरिक चिकित्सा दवाओं के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए। अदालत ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई, जो वर्ष 2018 में पूरी हो चुकी है। तब से वे चंचलगुडा केंद्रीय जेल में हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के निर्वासन के लिए पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क किया गया, लेकिन पड़ोसी देश की सरकार ने उन्हें अपना नागरिक मानने से इनकार कर दिया। चूंकि तेलंगाना में कोई निरुद्ध केन्द्र नहीं है, इसलिए राज्य सरकार के आदेशानुसार वे जेल में ही रहेंगे।

'निर्वासन तक हिरासत में ही रहेंगे दोनों पाकिस्तानी'

तेलंगाना जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिंदी समाचार एजेंसी भाषा को बताया, "वास्तव में उनकी सजा पूरी हो चुकी है। उन्हें राजनयिक पहुंच के लिए तिहाड़ जेल (दिल्ली) भेजा गया था, लेकिन पाकिस्तान उन्हें अपना नागरिक नहीं मान रहा है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, वे अपने निर्वासन तक हिरासत में ही रहेंगे।"

पुलिस ने बुधवार को बताया कि हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर चार पाकिस्तानी नागरिक हैदराबाद से वापस लौट चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करके यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक प्रस्थान की निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक भारत में न रहे। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article