सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकियों ने किया सरेंडर

शोपियां में सुरक्षा बलों के अभियान के बाद इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Two LeT hybrid terrorists surrendered- जम्मू और कश्मीर में शोपियां के बसकुचन इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62x39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। शोपियां पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Kahsmir terror

शोपियां में दो हाइब्रिड आतंकियों ने किया सरेंडर

कौन होते हैं हाइब्रिड आतंकवादी?

अधिकारियों ने इसे एक बड़ी ऑपरेशनल सफलता बताया। हाइब्रिड आतंकवादी वे होते हैं जो आतंकियों के रूप में सूचीबद्ध नहीं हैं, लेकिन आतंकवादी हमले को अंजाम देने और फिर सामान्य जीवन में वापस आने के लिए तैयार रहते हैं। ऑपरेशन का विवरण देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने विशिष्ट इनपुट के बाद बुधवार रात पुंछ के बसकुचन क्षेत्र में एक घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया।

End of Feed