बंगाल में मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ दो FIR दर्ज, पुलिस ने लगाया भड़काऊ भाषण देने का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पश्चिम बंगाल चरण की शुरुआत के लिए आयोजित किया गया था।

FIR lodged against Mithun Chakraborty: बिधाननगर पुलिस ने बुधवार को अभिनेता से भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत 27 अक्टूबर को साल्ट लेक क्षेत्र में ईजेडसीसी में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा दिए गए भाषण से संबंधित है, जिसके आधार पर पुलिस ने बिधाननगर दक्षिण थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

Mithun

मिथुन चक्रवर्ती

अमित शाह भी थे कार्यक्रम में मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पश्चिम बंगाल चरण की शुरुआत के लिए आयोजित किया गया था। बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिथुन चक्रवर्ती हालांकि टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्राथमिकी को प्रतिशोध की राजनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उनके भाषण में कुछ भी भड़काऊ नहीं है। यह पुलिस को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके उन्हें डराने का प्रयास मात्र है।

End of Feed