देश

वो लोकसभा सीट, जिसके कारण शिंदे गुट और बीजेपी में है ठनी! इसी के कारण भाजपा विधायक ने मारी शिवसेना नेता को गोली?

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 3, 2024, 11:17 PM IST

कल्याण से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार की रात उल्हासनगर के पुलिस थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड को गोली मार दी। महेश गायकवाड कल्याण में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रमुख हैं।

Image

उल्हासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड को मारी गोली

Photo : Twitter

महाराष्ट्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी हैरान रह गया होगा। हुआ यूं कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर के पुलिस थाने में एक भाजपा विधायक ने एकनाथ शिंदे वाली गुट के नेता को पुलिस के सामने ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिवसेना नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। अब इस गोलीकांड को लेकर जो अंदरूनी जानकारी सामने आ रही है, उससे पता चलता है कि ये लड़ाई एक लोकसभा सीट को लेकर है।

कल्याण लोकसभा सीट गोलीकांड का कारण

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस गोलीकांड के पीछे मूल कारण कल्याण लोकसभा सीट है। जहां से एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे सांसद हैं। एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना, बीजेपी के साथ है और दोनों दलों की नजर कल्याण लोकसभा सीट पर है। यहां कारण है कि इस इलाके में बीजेपी और शिवसेना के बीच रिश्ते खराब हैं।

भाजपा विधायक ने किसे मारी गोली

कल्याण से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार की रात उल्हासनगर के पुलिस थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड को गोली मार दी। महेश गायकवाड कल्याण में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रमुख हैं।

कब और कैसे घटी घटना

गणपत गायकवाड का बेटा शुक्रवार शाम को जमीन विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने गया था, तभी महेश गायकवाड अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद गणपत गायकवाड भी थाने पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक और शिवसेना नेता के बीच बहस हो गई और गणपत गायकवाड ने वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड पर गोलियां चला दीं, जिससे वह और महेश के एक सहयोगी राहुल पाटिल घायल हो गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article