देश

ज्यादा तो कुछ नहीं कह सकता, लेकिन...; पीएम मोदी और ट्रंप की 'फ्रेंडशिप' पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Trump On PM Modi Friendship: टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ संबंधों और पीएम मोदी के साथ दोस्ताना संबंध पर टिप्पणी की है। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अच्छा दोस्त' और 'महान प्रधानमंत्री' बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि टैरिफ की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी खटास पैदा हुई है, लेकिन पीएम मोदी के साथ उनकी दोस्ती ‘हमेशा कायम’ है। इसी बीच भारत-अमेरिका रिश्ते पर एस जयशंकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Trump On PM Modi Friendship: टैरिफ की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्तों में काफी खटास पैदा हो गई है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पीएम मोदी के साथ उनकी दोस्ती ‘हमेशा कायम’ है, जो दोनों देशों के लिए बेहद खास है। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अच्छा दोस्त' और 'महान प्रधानमंत्री' बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस वक्त PM मोदी जो कर रहे हैं, उन्हें वह पसंद नहीं आ रहा।

इसी बीच समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-अमेरिका रिश्ते और पीएम मोदी-ट्रंप की फ्रेंडशिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। लेकिन वास्तव में मैं यही कहूंगा।"

मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं का सरहाना करता हूं: पीएम मोदी

बता दें कि ट्रंप की दोस्ती वाले पोस्ट पर पीएम मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।"

ट्रेड डील को लेकर क्या बोले ट्रंप?

जब एक पत्रकार ने ट्रंप से सवाल पूछा कि क्या टैरिफ (Tariff) की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। इसी सवाल पर ट्रंप ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और भारत और अमेरिका के रिश्ते भी काफी विशेष हैं। ट्रंप ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बोला कि भारत इस समय रूस से काफी तेल खरीद रहा है, इसी वजह से बहुत टैरिफ लगाया है। पीएम मोदी से तो मेरे रिश्ते अच्छे हैं, कुछ महीने पहले भी वे अमेरिका भी आए थे। हमारी और भारत के बीच में ट्रेड डील पर बात बढ़िया चल रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें