पुणे में बड़ा हादसा: प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पायलट घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 09:24 AM IST

Training Aircraft Crashed: पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोजुबावी गांव के पास एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Training Aircraft Crashed: पुणे से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोजुबावी गांव के पास एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 7:30 बजे के करीब हुई।

Training aircraft crashed in Pune

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 2 ट्रेनी पायलट जख्मी हुए हैं, जिसके बाद दोनों को अस्प्ताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी विमान था। तकनीकी खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। बता दें, इससे पहले गुरुवार को Redbird Flight Training Academy का ट्रेनिंग एयरकार्फ्ट क्रैश हुआ था, जिसमे पायलट और को पायलट जख्मी हुए थे।

End of Feed