Train Fire: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को एक ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से ट्रेन के सात डिब्बे जलकर खाक हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। क्योंकि ट्रेन खाली थी।
हैदराबाद ट्रेन में लगी आग
शाम को हुआ हादसा
यह घटना सोमवार शाम को हैदराबाद के चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने देखते ही देखते ट्रेन के सात डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के कारणों की जांच
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7:15 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है क्योंकि ट्रेन के खाली होने और समय रहते आग पर काबू पा लिया जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
