देश

Atal Tunnel Rescue: मनाली में भारी बर्फबारी के बीच अटल टनल में फंसे पर्यटक, 700 को सुरक्षित निकाला गया; रेस्क्यू जारी

Atal Tunnel Rescue: भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल के बीच में सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।

Image

अटल टनल में फंसी गाड़ियां (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मनाली में भारी बर्फबारी
  • सड़कों पर फंसे सैकड़ों पर्यटक
  • सड़कों पर फिसलती दिखी गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोमवार को भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन फंस गए और पर्यटक सोलंग और अटल सुरंग, रोहतांग के बीच घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे। अधिकारियों के अनुसार, करीब 1,000 वाहन लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गए, जिसके कारण पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और करीब 700 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इलाके से मिली तस्वीरों में पुलिसकर्मी बर्फबारी जारी रहने के दौरान यात्रियों और ड्राइवरों को उनके वाहनों को सुरक्षित निकालने में मदद करते नजर आ रहे हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों लगातार शहर में आ रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ गई है।

कई सड़कें बंद

शिमला में 8 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि कल्पा में 7 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों में कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि बर्फबारी के कारण अटारी और लेह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग, किन्नौर जिले में खाब संगम और लाहौल और स्पीति जिले में ग्रामफू सहित 30 सड़कें बंद हो गईं। शिमला में सबसे ज्यादा 17 सड़कें बंद हुईं, इसके बाद कांगड़ा में छह, ऊना में तीन, लाहौल और स्पीति में दो और कुल्लू और चंबा जिलों में एक-एक सड़क बंद हुई। छह ट्रांसफार्मर भी बाधित हुए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article