देश

जम्मू-कश्मीर में अब तक हुर्रियत से जुड़े 12 संगठनों ने छोड़ा अलगाववाद, शाह बोले- यह PM मोदी के विजन की जीत

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत के एक और संगठन ने अलगाववाद का रास्ता छोड़कर भारत के संविधान के प्रति अपना विश्वास जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट के अलगाववाद छोड़ने वाले कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके इस कदम का तहे दिल से स्वागत करता हूं।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Photo : Twitter

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत के एक और संगठन ने अलगाववाद का रास्ता छोड़कर भारत के संविधान के प्रति अपना विश्वास जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हुर्रियत से जुड़े एक अन्य संगठन जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट (Jammu and Kashmir Mass Movement) ने अलगाववाद को रास्ता छोड़कर भारत की एकता के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता का ऐलान किया है।''

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट के अलगाववाद छोड़ने वाले कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके इस कदम का तहे दिल से स्वागत करता हूं। इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर में अब तक हुर्रियत से जुड़े 12 संगठन अलगाववाद से अलग हो गए हैं और भारत के संविधान के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत विजन की जीत है।

इससे पहले घाटी में तीन बड़े संगठनों ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से नाता तोड़ लिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, ''जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग और कश्मीर फ्रीडम फ्रंट जैसे तीन और संगठनों ने हुर्रियत से खुद को अलग कर लिया है। यह घाटी के लोगों में भारत के संविधान के प्रति विश्वास का एक प्रमुख प्रदर्शन है। पीएम मोदी का एकजुट और शक्तिशाली भारत का सपना आज और भी मजबूत हो गया है, क्योंकि अब तक 11 ऐसे संगठनों ने अलगाववाद को त्याग दिया है और इसके लिए अटूट समर्थन की घोषणा की है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article