Top News Today, 25 April 2023: क्या हैं शाम तक की बड़ी और अहम खबरें, पढ़िए यहां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 05:45 PM IST

Top News Today, 25 April 2023: दिन-भर की भागदौड़ के बीच आपसे कई खबरें छूट जाती हैं। ऐसे में आपके प्रिय हिंदी न्यूज चैनल "टाइम्स नाऊ नवभारत" के इस सेगमेंट में एक जगह पढ़िए शाम तक की बड़ी और अहम खबरें।

Top News Today, 25 April 2023: हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के अभियान "आपरेशन कावेरी" के तहत भारतीयों का जत्था आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर वहां से जेद्दा के लिए रवाना हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जहाज 278 लोगों को लेकर सूडान के बंदरगाह से सऊदी अरब के शहर जेद्दा के लिए रवाना हुआ। बागची ने ट्वीट किया, ‘‘आपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रवाना हो गया। आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर 278 लोग सूडान के बंदरगाह से जेद्दा के लिए रवाना हुए।’’ भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ‘‘ऑपरेशन कावेरी’’ शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित होने वाले काशी तेलुगू संगमम कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जाएगा जब बड़ी संख्या में तेलुगु भाषी तीर्थयात्री 12 दिनों तक होने वाले धार्मिक समागम गंगा पुष्कर अलू के दौरान वाराणसी पहुंच रहे हैं।

Top News Today, 25 April 2023: क्या हैं शाम तक की बड़ी और अहम खबरें, पढ़िए यहां

इस बीच, एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला को जमानत दे दी, जबकि एक दिन पहले शहर में उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। शर्मिला को सोमवार को गिरफ्तारी के बाद एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें आठ मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया और उन्हें यहां जेल में रखा गया था। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के तीन साल से भी कम समय में एक बार फिर 2024 में शीर्ष पद के लिये अपनी दावेदारी की मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए अमेरिकियों से फिर से उन्हें चुनने का आह्वान करते हुए अपनी दावेदारी की शुरुआत की। पढ़ें, आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें:

End of Feed