Top News Today, 14 June 2023: हिंसा प्रभावित मणिपुर में खामेनलोक इलाके के एक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रात करीब एक बजे इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक इलाके में ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह क्षेत्र मेइती-बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं से लगा है।
Top News Today, 14 June 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूसीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी स्तरों पर पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने के दिशानिर्देशों को अक्षरश: लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। यूजीसी के सचिव मनीष आर जोशी ने 13 जून को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/उच्च शिक्षा सचिवों, सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सभी कालेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र लिखा है।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,080 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,248 से घटकर 2,148 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,892 लोगों की मौत हुई है। पढ़िए, दोपहर तक के बड़े और अहम समाचार:
