Top News Today, 23 April 2023: पकड़ा गया भगोड़ा अमृतपाल सिंह, देश में आज घटे कोरोना के मामले; पढ़ें प्रमुख समाचार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 23, 2023, 01:03 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 23 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पंजाब के मोगा जिले के गुरुद्वारा से हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा देश में आज कोरोना के मामालों में कमी आई है। बीते 24 घंटोंं में 10 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं, IPL में आज पहला मुकाबला बेंगलोर और राजस्थान तो दूसरा मुकाबला कोलकाता और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आगे पढ़ेंं देश-दुनिया के प्रमुख समाचार।

News@2PM

देश के प्रमुख समाचार

अमृतपाल सिंह को पंंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है। 36 दिन से फरार चल रहे अमृतपाल ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर ही दिया। पुलिस ने उसे मोगा जिले के गुरुद्वारा से हिरासत में लिया। अब उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजे जाने की तैयारी है। अमृतपाल इतना शातिर था कि वह लगातार 36 दिनों से पुलिस के पूरे नेटवर्क को चुनौती दे रहा था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, इतना ही नहीं समय-समय पर वीडियो भी जारी कर रहा था। ऐसे में उसे गिरफ्तार करना पंजाब पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया था। पढ़ें पूरी खबर...

इन इलाकों में बारिश की संभावना

दिल्ली और एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और अगल बगल के इलाकों के बारे में जानकारी दी है। दक्षिणी दिल्ली , दक्षिण पूर्व दिल्ली में चमक-गरजके साथ मध्यम बारिश हो सकती है इसके साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल और असंध में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के इलाके में अगले सात दिनों तक मौसम आंखमिचोली का खेल खेलता रहेगा। कुल मिलाकर पारा 40 डिग्री के नीचे होगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

आज कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले

देश में हर दिन कोरोना केस में इजाफा हो रहा है। सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी कर लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। लेकिन केस संख्या में इजाफा ही हो रहा है। रविवार को जारी ताजा आंकड़ों में कोरोना के 10,112 नए केस आए हैं।अगर बात राजधानी की करें तो शनिवार को 1515 नए केस सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 26 फीसद के पार है। सरकार का कहना है कि हालात का सामना करने के लिए वो पूरी तरह तैयार है तो इतनी बड़ी संख्या में केस आने की वजह क्या है। इस विषय पर दिल्ली और एनसीआर की जनता से समझने की कोशिश हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 67,556 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

आईपीएल में आज चेन्नई कोलकाता के बीच मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें सीजन में रविवार 23 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाने हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले 6 मैच में वो 4 में जीत और 2 में हार का सामना करके 8 अकं के साथ तीसर पायदान पर काबिज है। वहीं कोलकाता के खाते में 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के बाद आठवें पायदान पर है। ऐसे में इस मुकाबले के एकतरफा होने की संभावना है क्योंकि लगातार तीन मैच गंवाने के बाद नीतीश राणा की मेजबानी वाली केकेआर का मनोबल टूटा बुआ है। वहीं चेन्नई की टीम का लगातार दो मैच में जीत के बाद आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। फॉर्म और आकंड़े दोनों चेन्नई के फेवर में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को कोलकाता में मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

ईद के दिन चमकी सलमान खान की किस्मत

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान(KKBKKJ) रिलीज हो चुकी है। ईद के मौके पर सलमान एक बार फिर दर्शकों के लिए नई फिल्म लेकर आ चुके हैं। किसी का भाई किसी की जान फिल्म के साथ करीब 2 साल बाद ईद के मौके पर सलमान लौटे हैं। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म KKBKKJ ने पहले दिन के बाद दूसरे दिन के कलेक्शन में भी अच्छा करके दिखाया है। पढ़ें पूरी खबर...

End of Feed