10 अक्टूबर : आज ही के दिन प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ था

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:22 AM IST

Today History (aaj ka itihas) 10 October in Hindi: 1954 में भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म। 1992 में कलकत्ता (अब कोलकाता) को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया था।

नयी दिल्ली: इतिहास में दस अक्टूबर का दिन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के विशेषज्ञों की एक बड़ी उपलब्धि से जुड़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) को औद्योगिक शहर हावड़ा से जोड़ने के लिए बनाए गए विद्यासागर सेतु को 1992 में आज ही के दिन यातायात के लिए खोला गया था। मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण माना गया यह पुल उस समय केबल से बना देश का सबसे बड़ा पुल था।

JAGJIT SINGH

गजल गायक जगजीत सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1845 : अमेरिका की नौसेना को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जार्ज बेनक्रोफ्ट ने एनापोलिस, मैरीलैंड में नौसैन्य अकादमी की स्थापना की।

1846 : ब्रिटेन के खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की।

End of Feed